राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव में एक महिला ने जहरीली दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है वहीं परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं !
जानकारी के मुताबिक, साड़ोली गांव निवासी इलियास की 38 वर्षीय पत्नी अजमीरा ने शनिवार शाम घर में रखी एल्ड्रीन नामक जहरीली दवा पी ली दवा का सेवन करने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी हालत गंभीर होते देख परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी रविवार रात उपचार के दौरान अजमीरा ने दम तोड़ दिया !
इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है अजमीरा सात बच्चों की मां थीं, और उनके निधन से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है परिवार के सामने अब न सिर्फ भावनात्मक संकट है बल्कि बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं !
बताया जा रहा है कि मृतका का पति इलियास पेशे से ट्रक चालक है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा इलियास के मुताबिक, परिवार में किसी तरह का कोई विवाद या तनाव नहीं था उन्होंने कहा कि उनकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उनकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात कारण के चलते यह घटना हुई है !











































