Home बॉलीवुड रश्मिका और विजय की शादी से पहले ही सख्त एग्रीमेंट—स्टाफ से मेहमान...

रश्मिका और विजय की शादी से पहले ही सख्त एग्रीमेंट—स्टाफ से मेहमान तक सभी ने साइन किया NDA !

उदयपुर शाही ठाठ-बाट के लिए मशहूर है यह शहर हमेशा से ही खास मौकों के लिए दुनिया भर के कपल्स की पहली पसंद रहा है बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गजों के बाद, अब साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत यही से करने की तैयारी कर ली है!

इस शाही शादी के लिए उदयपुर शहर से दूर और अरावली की शांत पहाड़ियों के बीच बसे बेहद आलीशान Mementos by ITC Hotels, Ekaaya को चुना गया है प्रकृति की गोद में बने इस रिसॉर्ट में जश्न का आगाज हो चुका है और दूल्हा-दुल्हन भी झीलों के शहर पहुंच चुके हैं 26 फरवरी की शादी के लिए रस्में 24 फरवरी से शुरू होने वाली है !

इस शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका शुरूआत से ही इसकी प्राइवेसी बनाए रखना है अरावली की ऊंची चोटियों और घने पेड़ों के बीच छिपा यह वेन्यू इस समय किसी सुरक्षित किले की तरह नजर आ रहा है, जहां पहुंचना प्रशंसकों और कैमरों के लिए बेहद मुश्किल है, फैंस भले ही इस जोड़ी की एक झलक पाने को बेताब हों, लेकिन कपल ने अपने इस खास पल को बेहद निजी और शांत रखने का फैसला किया है !

मेहमानों के लिए विरोश ने एकाया के तकरीबन 100 से ज्यादा विला बुक किए है जो अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे हुए है ऐसे में यहां शादी का हिस्सा बनने आए मेहमानों के लिए रश्मिका और विजय ने नो फोन पॉलिसी बनाई है इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे गेस्ट लिस्ट जानबूझकर छोटी राखी गई है ताकि शादी का समारोह सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न हो सके !

यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि एक गोपनीय समझौता भी है होटल के स्टाफ से लेकर डेकोरेटर्स और मेहमानों तक, सभी ने एक NDA साइन किया है यहां तक कि फोटो वीडियो बनाने वाली टीम ने भी एक एग्रीमैंट साइन करवाया गया है इतना ही नहीं इंडस्ट्री से किसी भी स्टार या अन्य सेलिब्रिटी को भी आमंत्रित नहीं किया गया है !

RELATED ARTICLES

शाहपुरा में ‘दहाड़ 2’ का धमाका, पुलिस ऑफिसर बनी सोनाक्षी ने फिल्माया जबरदस्त मुठभेड़ सीन !

शाहपुरा क्षेत्र के राडावास गांव में इन दिनों वेब सीरीज ‘दहाड़' के दूसरे सीजन की शूटिंग जारी है बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस सीरीज...

पान मसाला विज्ञापन केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने तलब किया

फिल्म अभिनेता और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान समेत अन्य के खिलाफ पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन का आरोप लगाते हुए कोटा के उपभोक्ता न्यायालय...

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी में आया नया सफर: बेबी बंप के साथ खुशी का ऐलान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है ! पोस्ट में कटरीना ने पति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments