Home देश-विदेश मार्को रूबियो का जयपुर दौरा आज, शहर में हाई अलर्ट और ट्रैफिक...

मार्को रूबियो का जयपुर दौरा आज, शहर में हाई अलर्ट और ट्रैफिक डायवर्जन लागू !

राजस्थान की राजधानी जयपुर सोमवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र बनती हुई नजर आएगी जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने आधिकारिक दौरे पर पिंक सिटी पहुंचेंगे दोपहर करीब 2 बजे विशेष विमान से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही उनके दौरे की शुरुआत होगी इस हाई-प्रोफाइल विजिट को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू किया गया है प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है !

निर्धारित कार्यक्रम के तहत, एयरपोर्ट से करीब 2:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आमेर के लिए रवाना होगा दोपहर 3 बजे आमेर किले में पहुंचकर मार्को रूबियो ने ऐतिहासिक परिसर का भ्रमण करेंगे इस दौरान राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उनका स्वागत करेंगी प्रतिनिधिमंडल को आमेर के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी विशेष गाइड टीम की ओर से दी जाएगी !

आमेर महल में इस दौरान शाही स्वागत की झलक भी देखने को मिलेगी चांदपोल गेट पर नौबत बजाकर स्वागत किया जाएगा, वहीं कच्ची घोड़ी, कालबेलिया और घूमर जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी दीवान-ए-आम और शीश महल में लोक कलाकारों ने रावण हत्था की धुनों से मेहमानों का स्वागत करेंगे इस दौरान आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है आमेर भ्रमण के बाद शाम करीब 4:15 बजे रूबियो का काफिला रामबाग पैलेस के लिए रवाना होगा जहां अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के ठहरने की व्यवस्था की गई है पूरे दौरे के दौरान आमेर और एयरपोर्ट क्षेत्र में हाई सिक्योरिटी अलर्ट लागू है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनी हुई है मंगलवार सुबह 6:15 बजे उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है !

RELATED ARTICLES

Amit Shah का बीकानेर दौरा: BSF सीमा चौकियों का करेंगे निरीक्षण !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 और 26 मई को दो दिवसीय हाई प्रोफाइल दौरे पर बीकानेर पहुंच रहे हैं इस पूरे दौरे में...

शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ !

बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड...

राजस्थान मॉडल से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत !

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में राजस्थान मॉडल काफी महत्त्वपूर्ण साबित हुआ सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव और राजेंद्र राठौड़ ही नहीं, बल्कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments