Home शिक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट: सरकार ने बाबूलाल...

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट: सरकार ने बाबूलाल कटारा के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी !

शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल में बंद राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खिलाफ सरकार ने अभियोजन की स्वीकृति दे दी है अब इस मामले में कोर्ट में केस चलेगा अभियोजन की स्वीकृति की प्रति SOG ने कोर्ट में पेश कर दी है, SOG की ओर से विशेष लोक अभियोजक बीएस चौहान ने अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर आरोपी बाबूलाल कटारा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति जारी करने वाले कार्मिक विभाग के अधिकारी को भी अभियोजन पक्ष का गवाह बनाने की अनुमति मांगी हैं बीएस चौहान ने बताया कि अब अदालत में इस मामले में 30 जून को सुनवाई होगी !

SOG के ADG वीके सिंह के मुताबिक शिक्षक (ग्रेड-2) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में RPSC के सदस्य बाबूलाल कटारा को 18 अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया गया था उस पर परीक्षा का पेपर अपने घर ले जाने का आरोप है SOG की पड़ताल में सामने आया कि बाबूलाल कटारा के पास शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर और उत्तर कुंजी सेट करवाने का जिम्मा था उसी ने पेपर लीक माफिया से पेपर का सौदा कर लिया कटारा के घर से नकदी और सोने के आभूषण भी बरामद किए गए थे !

SOG की पड़ताल में सामने आया कि बाबूलाल कटारा ने अजमेर स्थित अपने सरकारी आवास पर भांजे विजय डामोर की मदद से पेपर के सवाल रजिस्टर में उतारे थे उसने 60 लाख रुपए में यह पेपर अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा को बेचा था शेरसिंह पेपर लीक गिरोह का सरगना है बाद में शेरसिंह ने 80 लाख रुपए लेकर पेपर भूपेंद्र सारण को बेच दिया था  !

निजता का उल्लंघन: फाइव स्टार होटल में कपल के निजी क्षणों का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल!

इस मामले में SOG ने कटारा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED ने भी केस दर्ज किया है इसके चलते यह मामला सुनवाई के लिए ED कोर्ट में भेजा गया लेकिन अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कटारा के खिलाफ ट्रायल नहीं चल पा रहा था अब सरकार ने कटारा के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति जारी कर दी है !

उदयपुर पुलिस ने 24 दिसंबर 2022 को शिक्षक (ग्रेड-2) भर्ती परीक्षा से ठीक पहले चलती बस में पेपर हल करवाने के मामले का भंडाफोड़ किया था पेपर लीक माफिया चलती बस में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वा रहे थे उदयपुर के बेकरिया थाना इलाके में पुलिस ने चलती बस में पेपर पढ़वा रहे गिरोह के बदमाशों और अभ्यर्थियों को पकड़ा था इस संबंध में बेकरिया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ जिसकी जांच SOG कर रही है !

उस समय बस से कुल 37 अभ्यर्थी, 4 डमी अभ्यर्थी, पेपर लीक गिरोह के 2 लोग, बस का मालिक और चालक सहित कुल 45 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था पेपर लीक होने के कारण 24 दिसंबर को यह परीक्षा स्थगित कर दी गई बाद में यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी इस घटना के संबंध में उदयपुर के बेकरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया अब तक इस मामले में 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है !

उसी दिन सुखेर के हिमांशी होटल से सात अभ्यर्थियों सहित कुल 10 आरोपियों को लीक पेपर के साथ गिरफ्तार किया गया इस संबंध में सुखेर थाने में मुकदमा दर्ज कर अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश कुमार ढाका बेकरिया और सुखेर थाने में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहा है जबकि सुरेश विश्नोई, प्रदीप खींचड़, नेताराम कलबी चौधरी और जोगेंद्र उर्फ जोगा उर्फ बंटी बेकरिया थाने में दर्ज मामले में वांछित है !

RELATED ARTICLES

‘गेस पेपर’ के नाम पर बेचे गए असली सवाल, NEET-UG 2026 लीक में बड़ा खुलासा !

NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो का एक्शन शुरू हो गया है मंगलवार रात करीब 8 बजे CBI की...

राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान: 14 मई से सप्लीमेंट्री एग्जाम, फीस में भी राहत !

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए थे या जिनके कम नंबर आए थे, उनके...

कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर: राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद, बदला गया समय

राजस्थान में तापमान गिरने के साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की मार पड़ रही है सुबह और शाम के समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments