Home खेल KKR vs RCB के मैच के दौरान DREAM 11 पर बनाएं यह...

KKR vs RCB के मैच के दौरान DREAM 11 पर बनाएं यह टीम तो हो सकता है फायदा !

क्रिकेट का सबसे बड़ा महोत्सव, आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। 22 मार्च को KKR और RCB के बीच होने वाले मैच से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। एक बार फिर क्रिकेट प्रेमी अपनी DREAM 11 फैंटसी टीम बनाकर बड़े ईनाम जीतने की कोशिश करेंगे। आइए, हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के उन खिलाड़ियों की जानकारी देते हैं, जो पहले मैच में आपके लिए अच्छे अंक जुटा सकते हैं।

KKR vs RCB DREAM 11 TEAM GUESS

विराट कोहली को बना सकते हैं कप्तान

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का उद्घाटन मैच होने वाला है। यदि आप अपनी फैंटसी टीम बनाना चाहते हैं, तो विराट कोहली को कप्तान बनाने पर विचार कर सकते हैं। उनके आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड हैं, जिसमें उन्होंने 8004 रन बनाए हैं, और पिछले सीजन में वह ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज भी रहे। KKR के खिलाफ उनके आंकड़े भी प्रभावशाली हैं, इसलिए शनिवार को एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है, जो उन्हें कप्तान बनाकर आपको अच्छे पॉइंट्स दिला सकती है।

किसे उपकप्तान चुनना हो सकता फायदेमंद ?

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट को अपनी फैंटसी टीम का उपकप्तान बनाने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि पिछले सीजन में उन्होंने KKR को खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 182 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। उम्मीद है कि आईपीएल 2025 में वह विराट कोहली के साथ ओपनिंग करेंगे, और उनके आक्रामक खेल को देखते हुए, उनसे तूफानी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

ऐसे चुन सकते हैं आप बेस्ट DREAM 11 टीम

कप्तान: विराट कोहली

उपकप्तान: फिल साल्ट

बल्लेबाज: विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, टिम डेविड

विकेटकीपर: फिल साल्ट

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल

गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, वरुण चक्रवर्ती

RELATED ARTICLES

लगातार 6 हार के बाद मैदान में उतरेगी LSG, मजबूत RCB से होगी टक्कर !

IPL 2026 के 50वें मैच में आज (7 मई) पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल...

IPL 2026: टॉप टीम पंजाब की जीत की लय कायम रहेगी या राजस्थान मारेगा पलटवार?

IPL 2026 में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

कोटा से एशिया तक: अरुंधती चौधरी की गोल्डन जीत

राजस्थान के कोटा की 'गोल्डन गर्ल' अरुंधती चौधरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह रिंग की असली क्वीन हैं दरअसल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments