Home राजस्थान राजस्थान से हज यात्रा शुरू: जयपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट में यात्री...

राजस्थान से हज यात्रा शुरू: जयपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट में यात्री रवाना !

हज यात्रा 2026 का मुकद्दस सफर आज से शुरू हो जाएगा राजस्थान से यात्रियों की पहली फ्लाइट आज रात 8:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना होगी पहली फ्लाइट में 430 यात्री जाएंगे, जिनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा ,बाड़मेर,उदयपुर शहर के हज यात्री ज्यादा है राजस्थान से इस बार 4000 से ज्यादा हज यात्री हज पर जाएंगे हज यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो इसके लिए इस बार हज कमेटी ने पुख्ता प्रबंध किए हैं हाजियों को जयपुर एयरपोर्ट तक लाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है दोपहर 2 बजे रामगढ़ मोड़ स्थित हज हाउस से हाजियों को अलग-अलग बसों के जरिए जयपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा !

राजस्थान से इस बार 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 9 फ्लाइट जाएंगी इस बार जंबो फ्लाइट के जरिए प्रत्येक फ्लाइट में 430 हज यात्रियों को रवाना किया जाएगा इसके अलावा करीब 200 से ज्यादा यात्री दूसरे राज्यों के कोटे से हज पर जा रहे हैं पहली फ्लाइट के हाजी रविवार शाम को ही हज हाउस पहुंच गए थे, साथ में बड़ी संख्या में उनके परिजन भी पहुंचे हैं, जहां वे आज शाम को हाजियों को जयपुर एयरपोर्ट पर विदाई देंगे वहीं हाजियों और उनके परिजनों के ठहरने के लिए भी हज हाउस में विशेष प्रबंध किए गए हैं वहीं केंद्रीय हज कमेटी की ओर से इस पर हाजियों के लिए स्मार्ट वॉच दी गई है जो अगर किसी वजह से हाजी अपने ग्रुप से बिछड़ जाते हैं तो हाजियों की स्मार्ट वॉच की लोकेशन के आधार पर उनका पता लगाया जाएगा इसके अलावा उनका पासपोर्ट, वीजा, हवाई टिकट तमाम दस्तावेज भी हाजियों को सौंप दिए गए हैं !

राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी निजामुद्दीन का कहना है कि हाजियों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो इसके लिए हज कमेटी की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं हज हाउस और एयरपोर्ट के पास टेंट और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट से 430 हज यात्री हज पर जाएंगे हाजियों को शाम 5बजे ही एयरपोर्ट के भीतर ले लिया जाएगा और रात 8:30 बजे उनकी पहली फ्लाइट रवाना हो जाएगी उन्होंने कहा कि पहली फ्लाइट को हज कमेटी के सीईओ अबू सुफियान चौहान समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे !

RELATED ARTICLES

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments