Home अपराध डीग में ‘शादी गैंग’ का खेल खत्म, कई गिरफ्तारियां और बड़े खुलासों...

डीग में ‘शादी गैंग’ का खेल खत्म, कई गिरफ्तारियां और बड़े खुलासों की उम्मीद !

डीग जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है मास्टरमाइंड हमीद को नीमला को गिरफ्तार कर लिया है आरोप है कि गिरोह ने शादी का झांसा देकर इलाके के कई परिवार से करोड़ों की ठगी की है और हमीद के खिलाफ भी 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं इस मामले में पहले भी करीब 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं शुरुआती तौर पर गिरोह ने कई शादियां करवाई जिससे लोगों में उनके प्रति भरोसा कायम हो सके जैसे ही क्षेत्रवासियों ने विश्वास करना शुरू किया तो वैसे ही उनकी उम्मीदें टूट गईं अब गैंग के सरगना हमीद की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं !

डीग एसपी शरण कांबले ने बताया कि आरोपी ने नीमला में फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल रखा था गिरोह शादी कराने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए ऐंठता था पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी मुखबिर की सूचना पर ASI जसवंत सिंह ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया ठगी के शिकार और पीड़ितों का पता लगाया जा रहा है साथ ही फरार अपराधियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है !

पुलिस के अनुसार, गिरोह बेहद ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था लड़की के परिजनों से बेटी की शादी के नाम पर 1.50 लाख रुपये की फीस वसूलते थे और फिर शादी की तारीख देते थे इस गिरोह ने क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक शादियां भी करवाई और दहेज का पूरा खर्च भी उठाया इसके बाद आसपास के क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को इन पर भरोसा हो गया धीरे-धीरे 1 हजार परिवारों तक पैठ हो गई !

बदमाशों ने कई परिवारों को झांसा दिया और उनसे राशि जमा वसूल ली फिर ना तो लड़कियों की शादी हुई और ना ही पैसा वापस किया मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हो गई खटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद कथित मैरिज ब्यूरो पर छापा पड़ा पुलिस की रेड में पता चला कि ब्यूरो का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है और यही से पूरी सच्चाई सामने आ गई फिलहाल, गिरोह के कई सदस्य पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है !

RELATED ARTICLES

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments