Home देश-विदेश राजस्थान मॉडल से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत !

राजस्थान मॉडल से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत !

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में राजस्थान मॉडल काफी महत्त्वपूर्ण साबित हुआ सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव और राजेंद्र राठौड़ ही नहीं, बल्कि राज्य के कई नेताओं ने बंगाल चुनाव में बखूबी काम किया राजस्थान के इन नेताओं की फील्ड में सक्रिय मौजूदगी से बीजेपी को बड़ी सफलता मिली बंगाल की इस जीत के बाद अब भाजपा इस राजस्थान मॉडल को एक सफल चुनावी फॉर्मूले के रूप में देख रही है जिसे आने वाले अन्य राज्यों के चुनावों में भी लागू किया जा सकता है !

उत्तर बंगाल में भाजपा की बढ़त इस चुनाव की सबसे बड़ी कहानी बनकर उभरी केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार जैसे इलाकों में जनसंपर्क और बूथ स्तर तक पहुंचने वाली रणनीति पर काम किया इसका नतीजा यह रहा कि 28 सीटों में से 27 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर एक तरह से क्लीन स्वीप कर दिया !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाएं और रोड शो का जिम्मा राजस्थान के राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने संभाला इस दौरान अशोक परनामी ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं जिन जिलों में प्रधानमंत्री की सभाएं हुईं, वहां करीब 75 प्रतिशत सीटों पर भाजपा की जीत हुई यह आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि ग्राउंड कनेक्ट और मैसेज डिलीवरी कितनी प्रभावी रही !

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और उनकी टीम ने बंगाल में केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल का काम किया चुनाव प्रबंधन का यह मॉडल केवल प्रचार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें बूथ मैनेजमेंट, फीडबैक सिस्टम और माइक्रो प्लानिंग जैसे तत्व शामिल थे आसनसोल में विधायक जितेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में भाजपा ने सभी 7 सीटों पर जीत हासिल कर पिछली बार के प्रदर्शन को कई गुना बेहतर किया वहीं, कोलकाता उत्तर और दक्षिण जैसे तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों में भी भाजपा ने पहली बार प्रभावी सेंध लगाई !

RELATED ARTICLES

Amit Shah का बीकानेर दौरा: BSF सीमा चौकियों का करेंगे निरीक्षण !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 और 26 मई को दो दिवसीय हाई प्रोफाइल दौरे पर बीकानेर पहुंच रहे हैं इस पूरे दौरे में...

मार्को रूबियो का जयपुर दौरा आज, शहर में हाई अलर्ट और ट्रैफिक डायवर्जन लागू !

राजस्थान की राजधानी जयपुर सोमवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र बनती हुई नजर आएगी जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने...

शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ !

बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments