राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में काले बादल छाने लगे हैं कई जगहों पर हल्की बरसात और आंधी भी चली रही है आज सुबह से ही आंधी बारिश का यह दौर कई जगहों पर जारी है !
मौसम विभाग की ओर से आज भी आंधी बारिश का अलर्ट है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इस नए वेदर सिस्टम से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है इस दौरान कहीं-कहीं 60 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है !
मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, डीडवाना कुचामन, नागौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है !











































