Home शिक्षा ‘गेस पेपर’ के नाम पर बेचे गए असली सवाल, NEET-UG 2026 लीक...

‘गेस पेपर’ के नाम पर बेचे गए असली सवाल, NEET-UG 2026 लीक में बड़ा खुलासा !

NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो का एक्शन शुरू हो गया है मंगलवार रात करीब 8 बजे CBI की एक विशेष टीम जयपुर स्थित SOG के मुख्यालय पहुंची और औपचारिक रूप से जांच की कमान अपने हाथ में ले ली है !

SOG के आईजी अजय लांबा ने देर रात पुष्टि की कि राजस्थान पुलिस ने अपनी जांच के दौरान हिरासत में लिए गए दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को CBI के हवाले कर दिया है ये वो लोग हैं जिन्हें SOG ने राजस्थान के अलग-अलग जिलों से अपनी शुरुआती जांच के दौरान पकड़ा था सूत्रों के अनुसार, CBI आज (बुधवार को) इन संदिग्धों की औपचारिक गिरफ्तारी कर सकती है और इन्हें जयपुर की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग की जा सकती है !

SOG सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर और हरियाणा में सक्रिय सिंडिकेट ने इस पेपर को बड़े पैमाने पर भुनाने की योजना बनाई थी संदिग्धों ने एक-एक पेपर की कॉपी 10 से 15 लाख रुपये में बेची SOG ने इन पैसों के लेन-देन के पुख्ता डिजिटल और दस्तावेजी सबूत CBI के साथ साझा कर दिए हैं !

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि माफिया ने असली पेपर को सीधे बेचने के बजाय ‘गेस पेपर’ का नाम दिया था इस गेस पेपर में 400 से अधिक सवाल थे लेकिन उनके भीतर 3 मई की परीक्षा के बायोलॉजी के सभी 90 और केमिस्ट्री के 45 असली सवाल छिपाए गए थे सिंडिकेट ने छात्रों से कहा था कि सिर्फ इन सवालों को रट लेने से उनका काम बन जाएगा !

RELATED ARTICLES

राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान: 14 मई से सप्लीमेंट्री एग्जाम, फीस में भी राहत !

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए थे या जिनके कम नंबर आए थे, उनके...

कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर: राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद, बदला गया समय

राजस्थान में तापमान गिरने के साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की मार पड़ रही है सुबह और शाम के समय...

जालोर में प्रशासनिक कारणों से दो शिक्षक APO, मुख्यालय तत्काल बदले गए!

जालोर जिले में शुक्रवार को दो शिक्षकों को प्रशासनिक कारणों से APO किया गया है इनमें एक वरिष्ठ अध्यापक और एक तृतीय श्रेणी शिक्षक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments