Home देश-विदेश Amit Shah का बीकानेर दौरा: BSF सीमा चौकियों का करेंगे निरीक्षण !

Amit Shah का बीकानेर दौरा: BSF सीमा चौकियों का करेंगे निरीक्षण !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 और 26 मई को दो दिवसीय हाई प्रोफाइल दौरे पर बीकानेर पहुंच रहे हैं इस पूरे दौरे में सीमावर्ती सुरक्षा, BSF गतिविधियों और आधुनिक बॉर्डर मैनेजमेंट पर खास फोकस रहेगा इस दौरे की सबसे अहम बात यह है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी विशेष विमान से अमित शाह के साथ बीकानेर पहुंचेंगे और पूरे दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे !

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान बीकानेर में मौजूद रहेंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे प्रशासन और भाजपा संगठन इस दौरे को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं जानकारी के मुताबिक, 25 मई को अमित शाह बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बीकानेर के BSF हेड क्वार्टर में करेंगे !

वहीं 26 मई को गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर के जरिए BSF की 179वीं वाहिनी की सीमा चौकी सांचू पहुंचेंगे यहां दोनों नेता BSF जवानों के साथ संवाद करेंगे, सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे इसके बाद BSF सेक्टर मुख्यालय में महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे !

दौरे के दौरान स्मार्ट बॉर्डर सिस्टम, घुसपैठ रोकने, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और सीमावर्ती सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मंथन होगा बीकानेर से लेकर बॉर्डर क्षेत्र तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं नाल एयरपोर्ट, BSF सेक्टर मुख्यालय और सीमा चौकियों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं लगातार बैठकों और सुरक्षा समीक्षा का दौर जारी है वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी बीकानेर पहुंचकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे !

RELATED ARTICLES

मार्को रूबियो का जयपुर दौरा आज, शहर में हाई अलर्ट और ट्रैफिक डायवर्जन लागू !

राजस्थान की राजधानी जयपुर सोमवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र बनती हुई नजर आएगी जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने...

शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ !

बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड...

राजस्थान मॉडल से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत !

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में राजस्थान मॉडल काफी महत्त्वपूर्ण साबित हुआ सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव और राजेंद्र राठौड़ ही नहीं, बल्कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments