Home राजनीति राजस्थान कांग्रेस में बदलाव के संकेत? राहुल गांधी के संबोधन पर सबकी...

राजस्थान कांग्रेस में बदलाव के संकेत? राहुल गांधी के संबोधन पर सबकी नजर !

राजस्थान की राजनीति में आज 1जून 2026 का दिनखासकर अजमेर और पुष्कर में राजनीतिक सरगर्मियां का दिन है कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं तक में राहुल गांधी के दौरे को लेक भारी उत्साह है राहुल गांधी का दौरा अजमेर में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बेहद अहम माना जा रहा है राहुल गांधी कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के आगामी राजनीतिक समीकरणों, जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगें इस बैठक में राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगें राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को सीधे संबोधित करेंगे और उनमें नया जोश भरेंगे का काम करेंगे !

राहुल गांधी के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए किशनगढ़ एयरपोर्ट, पुष्कर और अजमेर शहर के मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है अधिकारियों द्वारा लगातार रूट मार्च और सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है
राहुल गांधी का ये दौरा राजनीतिक रुप से अहम माना जा रहा है इसके केंद्र में आगामी सांगठनिक बदलाव और चुनावी रणनीतियां हैं !

जुलाई 2020 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभाल रहे गोविंद सिंह डोटासरा के भविष्य और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भी ये दौरा खास हो जाता है कांग्रेस नेतृत्व के सामने 2028 के विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर, पुष्कर में चल रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के जरिए जिला अध्यक्षों और संगठन सृजन अभियान पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि जमीनी ढांचे को मजबूत कर नेतृत्व को आगे लाया जा सके राहुल गांधी का आज का संबोधन राजस्थान कांग्रेस में यथास्थिति बनी रहेगी या फिर आगामी सांगठनिक पुनर्गठन और जवाबदेही के साथ एक नई टीम तैयार होगी ये बता देगा !

RELATED ARTICLES

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

“राहुल की अहम बैठक से दूर रहे गहलोत, स्वास्थ्य कारण या सियासी संकेत?”

राजस्थान के पुष्कर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी के साथ राजस्थान कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद रहे इस दौरान...

“6 महीने में 6वां दिल्ली दौरा! विकास की दौड़ या सियासी रणनीति?”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (1 जून, सोमवार) सुबह 10:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments