Home राजनीति सिरसा की सरपंच नैना झोरड़ का सचिन पायलट को पसंद करने का...

सिरसा की सरपंच नैना झोरड़ का सचिन पायलट को पसंद करने का वीडियो हुआ वायरल !

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ एक बार फिर से चर्चा में है सरपंच नैना झोरड़ की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है और उसे लेकर वह अब सफाई भी दे रही हैं इनेलो की जिला अध्यक्ष नैना झोरड़ ने एक पॉडकॉस्ट में अपनी पसंद के बारे में खुलकर बताया लेकिन अब उनका वीडियो वायरल होने पर सफाई भी दी है !

पॉडकास्ट में सरपंच नैना झोरड़ ने कहा कि उन्हें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बहुत पसंद हैं क्योंकि वह काफी सौम्य, सुंदर और शांति पसंद इंसान है उन्होंने कहा कि हालांकि, वह कांग्रेस नेता सचिन पायलट से कभी मिली नहीं हैं लेकिन 14 साल की उम्र से ही उन्हें वह पसंद करती हैं !

अब इस पर नैना ने सफाई देते हुए कहा कि टीनऐज में किसी को कोई भी पंसद आ जाता है और उन्हें सचिन पायलट की पर्सनैलिटी अच्छी लगती है लेकिन अब लोग इसे गलत ले रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर कोई सलमान खान को पसंद करता है तो क्या उससे शादी कर लेगा? लोगों की सोच अच्छी होनी चाहिए !

सरपंच नैना झोरड़ इस समय इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़ी हुई हैं बीते साल नैना एक जनसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भिड़ गई थी और खट्टर के पैरों में उन्होंने अपना दुपट्टा फेंक दिया था नैना उस घटना को लेकर बताती हैं कि मेरे पति पर हमला हुआ था और वो घायल हो गए थे लेकिन उन्हीं के पति पर केस दर्ज किया गया हम पर ही हमला हुआ और हमीं पर केस दर्ज हुआ इस पर वह सीएम से कार्रवाई की मांग कर रही थी हालांकि, बाद में उस केस में समझौता हो गया था !

गोविंद डोटासरा का तंज: “राइजिंग राजस्थान का ट्रेलर देखिए, असलियत कुछ और ही है!

साथ ही महिलाओं के लिए राजनीति कितनी मुश्किल है इस पर वह कहती हैं कि परिवार का साथ और महिला बोल्ड हो तो मुश्किल नहीं होती है इस दौरान उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी को उन्होंने अच्छा इंसान बताया गौरतलब है कि नैना निर्दलीय सरपंच का चुनाव लड़ी थी उन्होंने कहा कि वह मनोहर लाल खट्टर की विरोधी थी !

उन्होंने कहा कि मुझे घूमने का शौक है और मैं एक बार पाकिस्तान जाना चाहती हूँ, पाकिस्तान की आम जनता भी हमारी तरह है इसके अलावा, वह स्विजरलैंड में भी घुमना चाहती हैं वह बताती हैं कि उन्हें नुसरत फतेह अली खान के गानें बहुत पसंद हैं सिंगर मासूम शर्मा के गानों को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि वह हरियाणवीं सॉन्ग नहीं सुनती हैं !

इनेलो की राजनीति पर नैना कहती हैं कि अभय सिंह चौटाला ने मेरा साथ दिया था हालांकि, कहती हैं कि हिंदुस्तान के लोग सुलझे हुए होते तो 200 साल अंग्रेज राज नहीं करते उन्होंने कहा कि वह रानियां में गर्ल्स कॉलेज के लिए मांग कर रही हैं क्योंकि यहां पर 35 किमी दूर कॉलेज है बस में बेटियां सेफ नहीं है क्योंकि अपराधियों से मां बाप डरते हैं मैं सीएम सैनी से अपील करती हूं कि वह शाम की छह बजे की बस में एक पुलिस जवान तैनात किया जाए !

RELATED ARTICLES

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments