राजस्थान की सियासत में इन दिनों सियासी पारा सातवें आसमान पर है शुक्रवार को डीडवाना-कुचामन जिले में BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने के बाद राजनीति अब सड़क के संग्राम में बदल चुकी है घेराव और विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ यह विवाद अब गुंडागर्दी, हिसाब करने की धमकियों और लाठी-गोली तक पहुंच गया है बीजेपी ने जहां RLP को सीधी चेतावनी दी है तो वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सरकार को खुला चैलेंज दे डाला है !

बता दें कि विवाद की जड़ कुचामन सिटी है जहां शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक पार्टी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे थे इसी दौरान RLP के कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के काफिले को बीच रास्ते में रोक लिया और RLP कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाए स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसने इस सियासी आग में घी का काम किया है !
मदन राठौड़ के घेराव के तुरंत बाद बीजेपी आक्रामक मोड में आ गई राजस्थान बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने RLP कार्यकर्ताओं को उनकी हदों का अहसास कराते हुए खुली चेतावनी दे डाली रामलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि RLP के कार्यकर्ता ये समझते हों कि हमने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का विरोध करके बड़ा तीर मार लिया तो सिर्फ तुम ही राजस्थान का फैसला करने वाले नहीं हो और भी जनता है तुम्हारी गुंडागर्दी राजस्थान की जनता देख रही है हिसाब होगा टाइम आने दो !
रामलाल शर्मा की चेतावनी और कुचामन में RLP कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस एक्शन के बाद हनुमान बेनीवाल भी भड़क गए देर रात उन्होंने पलटवार करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुचामन में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे RLP कार्यकर्ताओं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पुलिस बल का प्रयोग करवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है पुलिस की यह कार्रवाई पार्टी विशेष से प्रेरित है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य सत्ता की लाठी और गोली से डरने वाले नहीं हैं !
इस पूरे बवाल के बीच खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी हनुमान बेनीवाल पर तीखा व्यक्तिगत हमला बोला शनिवार को उन्होंने बेनीवाल को ओछी मानसिकता वाला नेता बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति का समाज में बहिष्कार होना चाहिए यह हमारी बहुत बड़ी गलती थी कि हमने हनुमान बेनीवाल जैसे व्यक्ति को अपने साथ मिलाया विष के पौधे को कभी पानी नहीं पिलाना चाहिए पानी पिलाने से वह सिर्फ जहर उगलता है !











































