Home शिक्षा कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर: राजस्थान के कई जिलों में...

कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर: राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद, बदला गया समय

राजस्थान में तापमान गिरने के साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की मार पड़ रही है सुबह और शाम के समय कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रह रही है मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिन प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड होगी न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने और राज्य के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर का अनुमान है ठंड को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है !

जिन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित हुआ है, उनमें जयपुर, कोटा, बारां, बूंदी, हनुमानगढ़, अजमेर, सीकर, डीडवाना, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, भरतपुर, फलोदी, चूरू, करौली, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, राजसमंद और श्रीगंगानगर शामिल है आदेश के मुताबिक, जयपुर में शीतलहर और बढ़ती सर्दी को देखते हुए 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक और 6 से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवकाश के आदेश जारी किये हैं !

वहीं बूंदी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई है जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार, 06 व 07 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे इसके अलावा कोटा जिले में कड़ाके की सर्दी के कारण 3 से 6 वर्ष के आगनबाड़ी बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित हुआ है और अन्य बच्चों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है 6 से 8 जनवरी तक स्कूल टाइमिंग 10 से दोपहर 4 बजे तक रहेगा !

दौसा में ठंड के चलते 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित हुआ है और प्रतापगढ़ में 8वीं तक सभी स्कूल 06-08 जनवरी तक बंद रहेंगे तो वहीं झालावाड़ जिले में 10 जनवरी तक, अजमेर में 5वीं क्लास तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश रहेगा, वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक स्कूल समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है डूंगरपुर में 5वीं क्लास तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे !

बूंदी के अलावा बारां जिले के भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 2 दिन 06 और 07 जनवरी अवकाश रहेगा श्रीगंगानगर जिले में 5वीं तक के सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक बच्चों का अवकाश रहेगा वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है !

हनुमानगढ़ जिले में आदेश जारी करते हुए 10 जनवरी तक समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया है कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होंगी इसके अलावा सीकर में भीषण सर्दी और शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 6 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा जबकि कक्षा 9 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए अब स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा !

डीडवाना में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है चित्तौड़गढ़ में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा पहली से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश रहेगा वहीं, भरतपुर में सर्दी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 06 जनवरी से 08 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की गई है इसके अलावा भरतपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित हुआ है !

इन सबके अलावा फलोदी में आंगनबाड़ी व प्री-प्रायमरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय 06, 07 व 08 जनवरी तक बंद रहेंगे वहीं, चूरू में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का 07 जनवरी तक अवकाश रहेगा करौली में 3 साल से 6 वर्ष तक के बच्चों आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल के लिए 12 जनवरी तक और भीलवाड़ा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश 6 से 8 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है !

RELATED ARTICLES

‘गेस पेपर’ के नाम पर बेचे गए असली सवाल, NEET-UG 2026 लीक में बड़ा खुलासा !

NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो का एक्शन शुरू हो गया है मंगलवार रात करीब 8 बजे CBI की...

राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान: 14 मई से सप्लीमेंट्री एग्जाम, फीस में भी राहत !

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए थे या जिनके कम नंबर आए थे, उनके...

जालोर में प्रशासनिक कारणों से दो शिक्षक APO, मुख्यालय तत्काल बदले गए!

जालोर जिले में शुक्रवार को दो शिक्षकों को प्रशासनिक कारणों से APO किया गया है इनमें एक वरिष्ठ अध्यापक और एक तृतीय श्रेणी शिक्षक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments