Home राजस्थान डूंगरपुर अस्पताल में महिला मरीज को चढ़ाई एक्सपायर्ड ड्रिप, मचा हड़कंप !

डूंगरपुर अस्पताल में महिला मरीज को चढ़ाई एक्सपायर्ड ड्रिप, मचा हड़कंप !

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल के सर्जिकल महिला वार्ड में भर्ती निवर्तमान पार्षद की पत्नी को एक्सपायर्ड डेट की ड्रिप चढ़ा दी गई वे ड्रिप पर एक्सपायर्ड डेट देखकर चौंक गए उन्होंने नर्सिंग कर्मियों और अस्पताल अधीक्षक से शिकायत की तो ड्रिप हटाने की जल्दबाजी दिखाई गई निवर्तमान पार्षद पति ने मामले की शिकायत करते हुए कहा कि पत्नी को कुछ हुआ तो अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार होगा मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल उपाधीक्षक ने जांच समिति बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं !

नगर परिषद डूंगरपुर के निवर्तमान पार्षद नरेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर 27 मई को वे उसे डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए जांच के बाद बताया गया कि अपेंडिक्स का ऑपरेशन करना पड़ेगा डॉक्टरों ने गुरुवार को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने के बाद उसे महिला सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया नरेश यादव ने बताया कि दिनभर वे अस्पताल में रहे लेकिन रात 10 बजे छोटी बच्ची के घर पर अकेली होने के कारण वह घर चले गए पत्नी और परिवार के अन्य लोग अस्पताल में रहे !

यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह नर्सिंग कर्मियों ने एक ड्रिप चढ़ाई करीब 7:30 बजे वह अस्पताल पहुंचे और देखा कि उनकी पत्नी को ड्रिप चढ़ा दी गई थी पत्नी को देखने के बाद उनकी नज़र ड्रिप पर पड़ी ड्रिप पर एक्सपायरी डेट मार्च 2026 लिखी थी सोडियम क्लोराइड ग्लूकोज की एक्सपायर्ड डेट की ड्रिप चढ़ाई गई थी इसकी शिकायत नर्सिंग कर्मियों और अधीक्षक से की गई इस पर नर्सिंग कर्मी ड्रिप हटाने के लिए आए लेकिन उन्होंने ड्रिप हटाने से रोक दिया !

उपाधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला मरीज की जांच की है अभी वह ठीक है चढ़ाई और कहां पर लापरवाही हुई, इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई गई है समिति की रिपोर्ट आने के बाद इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एक्सपायर्ड डेट के स्टॉक की भी जांच की जा रही है !

RELATED ARTICLES

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments