राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (1 जून, सोमवार) सुबह 10:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों में मुख्यमंत्री का यह 6ठा दिल्ली दौरा है इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान वे कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे विधानसभा के आगामी बजट सत्र से ठीक पहले हो रहे इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है जिससे प्रदेश की कई बड़ी अटकी हुई परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है !

मुख्यमंत्री के इस छठे दौरे का मुख्य एजेंडा राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र से बड़ी वित्तीय मदद और प्रोजेक्ट्स की मंजूरी हासिल करना है इस टेबल टॉक में जल जीवन मिशन, नेशनल हाईवे और बिजली संकट से जुड़े अहम मुद्दों को केंद्रीय मंत्रियों के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा हालाँकि सीएम के पिछले 5 दौरों से भी राज्य को कई पैकेज और स्वीकृतियां मिल चुकी हैं इसलिए इस बार भी बड़ी सौगातों की उम्मीद जताई जा रही है मुख्यमंत्री के बार-बार दिल्ली जाने के पीछे कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि राज्य के विकास और सांगठनिक तालमेल की एक सोची-समझी रणनीति है जिसे इस टाइमलाइन से समझा जा सकता है !
इस सिलसिले की शुरुआत मार्च के महीने से हुई थी जब उन्होंने दिल्ली के दो महत्वपूर्ण दौरे किए पहले 15-16 मार्च को बीकानेर हाउस में ‘राजस्थान उत्सव’ का आगाज करने दिल्ली पहुंचे और इसके ठीक बाद 25 मार्च को अचानक दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के हितों पर चर्चा की उसके बाद अप्रैल में उनका केवल एक दौरा हुआ और दौरों की रफ्तार मई के महीने में और तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री तीन बार दिल्ली के चक्कर लगाते दिखे जिसके बाद दौरों की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज यानी 1 जून को मुख्यमंत्री अपने इस छठे दौरे पर हैं !











































