Home राजस्थान नोखा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में 3 की...

नोखा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में 3 की मौत !

बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं नागौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास श्रीनाथजी के दर्शन कर लौट रही टेंपो ट्रैवलर की सामने से आए ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई हादसे में टेंपो ट्रैवलर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए !

नोखा थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवा यातायात सुचारू कराया टेंपो ट्रैवलर नागौर की तरफ से बीकानेर लौट रहा था जबकि ट्रक बीकानेर से नागौर की ओर जा रहा था पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई उन्होंने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री धार्मिक यात्रा पर गए थे श्रीनाथजी के दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे हादसे में टेंपो ट्रैवलर चालक मोहम्मद आरिफ और दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई सभी घायलों को तत्काल नोखा सीएचसी पहुंचाया गया तीनों शवों को सीएचसी नोखा की मोर्चरी में रखवाया !

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 13 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया इनमें आशीष पुत्र मोहनलाल, सोनी, तनुश्री, हिमाशी, भारती पत्नी प्रकाश, बजरंगलाल, मितांशु, रितिका, जीविका, मयंक, संतोष, मीनाक्षी तथा निधि शामिल हैं ये सभी बीकानेर के रहने वाले हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी है प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है !

RELATED ARTICLES

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात...

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में खींचतान, दक्षिण राजस्थान को फिर झटका !

राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर फैसला ले पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था वर्तमान सांसद नीरज डांगी को दोबारा भेजे जाने का...

कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश !

JEE एंट्रेस एग्‍जाम की कोटा में तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली वह के यूपी के संत कबीर नगर...

राजस्थान में फिर बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट !

राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की...

Recent Comments