IPL 2026 के 50वें मैच में आज (7 मई) पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा ये मैच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा !
LSG और RCB इससे पहले इसी सीजन में 15 अप्रैल को आमने-सामने आए थे जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत RCB ने LSG को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी जब RCB ने लखनऊ को 146 पर ढेर करने के बाद 15.1 ओवर में ही लक्ष्य का हासिल कर लिया था !
LSG लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमान टीम के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा LSG ने अब तक 9 मैच खेले हैं और उनमें से केवल दो में जीत हासिल की है पॉइंट्स टेबल में टीम अभी 10वें स्थान पर है और उसके खाते में सिर्फ चार पॉइंट्स हैं !
वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चार विकेट से मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है हालांकि, उस हार के बावजूद, टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है उसने 9 मैचों में से छह में जीत हासिल की है टीम का लक्ष्य LSG को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा !











































