Home खेल कोटा से एशिया तक: अरुंधती चौधरी की गोल्डन जीत

कोटा से एशिया तक: अरुंधती चौधरी की गोल्डन जीत

राजस्थान के कोटा की ‘गोल्डन गर्ल’ अरुंधती चौधरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह रिंग की असली क्वीन हैं दरअसल गुरुवार को मंगोलिया में खेली जा रही एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अरुंधती ने कजाकिस्तान की बॉक्सर बख्येत सेईदिश को करारी शिकस्त दी है 70 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए अरुंधती ने शुरुआत से ही अपनी विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा और 5-0 से हराकर अंत में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया !

9 अप्रैल की सुबह से ही पूरे देश की नजरें इस फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं अरुंधती ने रिंग में उतरते ही अपने सधे हुए पंचों से कजाकिस्तान की बख्येत सेईदिश को बैकफुट पर धकेल दिया. फाइनल राउंड में अरुंधती की फुर्ती और तकनीक का विरोधी बॉक्सर के पास कोई जवाब नहीं था जीत की घोषणा होते ही मंगोलिया के खेल मैदान में तिरंगा लहरा उठा !

कोटा की महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अरुंधती फिलहाल भारतीय सेना की टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं उनके कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती की मेहनत आज रंग लाई है इससे पहले भी वह जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और बुल्गारिया में हुए स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में सिल्वर मेडल जीतकर अपना लोहा मनवा चुकी हैं उनके नाम अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधा दर्जन से ज्यादा गोल्ड मेडल दर्ज हो चुके है !

अरुंधती की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कोटा में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है पिता सुरेश चौधरी और माता सुनीता चौधरी ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है परिजनों और जिला मुक्केबाजी संघ को अब उम्मीद है कि अरुंधती का अगला पंच सीधा ओलंपिक में पदक पर लगेगा !

RELATED ARTICLES

लगातार 6 हार के बाद मैदान में उतरेगी LSG, मजबूत RCB से होगी टक्कर !

IPL 2026 के 50वें मैच में आज (7 मई) पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल...

IPL 2026: टॉप टीम पंजाब की जीत की लय कायम रहेगी या राजस्थान मारेगा पलटवार?

IPL 2026 में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

ICC ने BCB की मांग ठुकराई, बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दी है ICC ने स्पष्ट किया है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments