Home राजनीति "गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने...

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे कोटा के दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम को लेकर राजस्थान कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के कार्यक्रम में कोचिंग संचालकों, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को युवाओं के मिल रहे समर्थन से भाजपा बौखला गई है कोटा सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से भी लोगों को धमकाया जा रहा है जो ठीक नहीं है !

 

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के उत्साह को देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और कोटा सांसद एवं लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से फोन कर कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहां से कोई विद्यार्थी इस कार्यक्रम में न जाए !

गहलोत ने कहा कि स्पीकर जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं से संवाद कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं जिसका आगाज 17 जून को कोटा में होगा उसके बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में युवाओं और युवा संगठनों से राहुल गांधी संवाद करेंगे इसकी जिम्मेदारी राहुल गांधी ने छात्र संगठन NSUI और युवा कांग्रेस को दी है !

RELATED ARTICLES

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

दौसा में फिर गरमाई गहलोत-पायलट की सियासत, राजेंद्र पारीक का गहलोत पर तंज !

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान जगज़ाहिर है, लेकिन दौसा में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की हालिया बैठक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments