Home राजस्थान कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और उनके इस्‍तीफा की मांग की है इस मामले में बेहद दिलचस्‍प मोड़ तब आया जब हनुमान बेनीवाल क‍िरोड़ी लाल मीणा के पक्ष में खड़े नजर आए द‍िलचस्‍प इसल‍िए क्योंकि हाल ही में SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दोनों नेताओं की तू-तू-मैं-मैं हो गई थी !

हनुमान बेनीवाल नकली बीज मामले में घिरे क‍िरोड़ी लाल मीणा का बचाव करते नजर आए उन्‍होंने कहा क‍ि सराकर जानबूझकर कुछ ही मामलों पर कार्रवाई कर रही है उन्होंने कहा कि मैं डॉक्‍टर साहब के साथ लंबे समय तक रहा कोई सोच भी नहीं सकता क‍ि क‍िरोड़ी लाल मीणा का बीज के मामले में नाम आ सकता है जब सरकार एक मंत्री को कटघरे में खड़ा कर रही है तो अन्‍य घोटालों पर जांच क्‍यों नहीं करा रही है उन्होंने बकाया नाम भी ल‍िया बेनीवाल ने च‍िक‍ित्‍सा, पीडब्‍ल्‍यूडी, यूडीएच और ब‍िजली व‍िभाग की भी जांच कराने की मांग कर डाली है !

मूंगफली के 15 करोड़ की सीज घट‍िया बीजों को गुजरात भेजने के बजाए राजस्‍थान में ही खपाने की प्‍लान‍िंग चल रही थी इसके ल‍िए 2 करोड़ 45 लाख रुपये घूस ली गई थी एसीबी ने 6 लोगों के ख‍िलाफ मामला दर्ज क‍िया FIR में जयपुर में एक मह‍िला के माध्‍यम से रुपयों के लेनदेन और सतीश नाम के व्‍यक्‍त‍ि की भूम‍िका के साथ एक मंत्री और डॉक्‍टर का ज‍िक्र है FIR में मंत्री का ज‍िक्र होने पर कांग्रेस कृष‍ि मंत्री क‍िरोड़ी लाल मीणा से इस्‍तीफा देने की मांग करने लगा !

28 अगस्‍त 2025 को राजस्‍थान हाई कोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा को रद्द कर द‍िया था इस मामले को लेकर क‍िरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल दोनों आंदोलनरत थे हाई कोर्ट का फैसला आते ही क‍िरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल में क्रेड‍िट लेने की होड़ मच गई और बात तू-तू-मैं-मैं तक पहुंच गई, और दोनों ने एक दूसरे पर पर्सनल अटैक भी क‍िए !

RELATED ARTICLES

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

देर रात जारी हुई तबादला सूची, RAS अधिकारियों के बदले ठिका !

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 RAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है मुकेश कुमार शर्मा को सचिव,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments