भीलवाड़ा में अवैध 1 करोड़ 62 लाख का डोडा-चूरा पकड़ा गया है एक बोलेरो में भरकर 10 क्विंटल माल ले जाया जा रहा था और उसे एक क्रेटा कार एस्कॉर्ट कर रही थी जब नाकाबंदी में रायपुर थाना पुलिस और डीएसटी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया बोलेरो के साथ क्रेटा कार को भी जब्त किया गया !
रायपुर थाना प्रभारी अर्जुन लाल ने बताया कि DST के कॉन्स्टेबल गोपाल राम ने टेलीफोन पर पुलिस को बताया कि DST के इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार गंगापुर से रायपुर की तरफ आ रही 2 गाड़ियों का पीछा कर रहे हैं !
एस्कॉर्ट कर रही है क्रेटा गाड़ी का ड्राइवर पुलिस जीप को देखकर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया और बोलेरो पिकअप का ड्राइवर पुलिस को देखकर पिकअप को पारवती गांव की ओर कच्चे रास्ते की तरफ ले जाने लगा !
इस दौरान जब पीछा किया तो अंधेरा होने के चलते ड्राइवर मौके से भाग निकला पिकअप की तलाशी ली तो इसमें बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा भरा मिला थाने लाकर वजन करवाने पर यह 10 क्विंटल 81 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 62 लाख 15 हजार रूपए आंकी गई है पुलिस ने अफीम करते हुए तस्करी के काम आ रही पिकअप और क्रेटा कार को जब्त किया है और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है !











































