सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को भीलवाड़ा शहर में शहरी जन सेवा शिविर और हमीरगढ़ कस्बे में शहरी जन सेवा शिविर के साथ ही फ्लाइंग स्कूल का लोकार्पण करने आ रहे हैं इससे पहले भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर पिछले दिनों हुई सांवरमल शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने आए पुलिस एवं प्रशासन के आश्वासन के बाद भी कुछ आक्रोशित युवा नहीं माने और कलेक्ट्रेट के बाहर रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिसके बाद सीएम के दौरे को लेकर सतर्क प्रशासन ने पहले तो युवाओं और बुजुर्गों को समझाने की कोशिश की अंत में नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ा !

दरअसल लवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को रेलवे ट्रैक के पास पैर कटा युवक का शव मिला था मृतक की पहचान सांवरमल शर्मा के रूप में हुई मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और दो पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया और हत्या तक के आरोप लगाए थे पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मामला दर्ज किया था दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया था !











































