Home अपराध जयपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने 3 लोगों को कुचला, चालक हुआ...

जयपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने 3 लोगों को कुचला, चालक हुआ फरार !

जयपुर के आमेर थाना इलाके में गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया पत्थरों से भरे डंपर ने शिव कुंडा की तलाई के पास सड़क किनारे लोगों को कुचला और बिजली की डीपी से टकरा गया, हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और डंपर चालक मौके से फरार हो गया !

हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया आग में दोनों मृतकों के शरीर का काफी हिस्सा जल गया आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया एक मृतक का शव हाईवे पर रखकर लोग धरने पर बैठ गए लोगों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों को दिलवाने की मांग कि जिस पर देर रात सहमति बनी, करीब रात 1:30 बजे धरना समाप्त होने के बाद यातायात सुचारू हुआ !

भीलवाड़ा में 1.62 करोड़ के डोडा-चूरा तस्करी का पर्दाफाश: पुलिस ने दो वाहनों को किया जब्त !

मृतक परिवारों के एक-एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी हालाँकि परिजनों की ओर से सरकारी नौकरी की मांग की गई थी जिसके लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा, मृतकों के बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए सरकारी स्कीम का लाभ दिलवाया जाएगा !

वहीं आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने बताया कि जहां पर आवश्यकता है, वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए कहा गया है ओवरलोड डंपर को रोकने के लिए लोगों ने प्रशासन से कहा है और मृतकों और घायल को सरकारी सहायता के अलावा जन सहयोग से भी आर्थिक सहायता दी जाएगी हम सभी संवेदनशीलता के साथ पीडित परिवारों के साथ खड़े हैं !

RELATED ARTICLES

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

UPSC परीक्षा देने पहुंचा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेब से अफीम भी बरामद !

उदयपुर में एक युवक को UPSC एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी जयेश जाट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments