उदयपुर में एक युवक को UPSC एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी जयेश जाट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने नहीं गया था मामला डमी कैंडिडेट का नहीं है बल्कि पुलिस पूछताछ में हकीकत कुछ और ही निकली !
सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि दूसरी पारी 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई शहर के फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में जयेश भी एंट्री करने की कोशिश में था इसी दौरान प्रवेश पत्र का बार कोड स्कैन नहीं होने के बाद युवक पकड़ में आ गया पुलिस ने उसे डिटेन किया और तलाशी ली थानाधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी युवक नशे का आदि है तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई !
आशंका जाहिर की जा रही थी कि अभ्यर्थी किसी अन्य युवक की जगह डमी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने आया है लेकिन यह आशंका कुछ ही देर में खारिज हो गई पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने इंजीनियरिंग करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की UPSC के आवेदन की तारीख निकल जाने के चलते फॉर्म भरना भूल गया लेकिन डर की वजह से उसने यह बात पिता की नहीं बताई उसने झूठ बोल दिया कि परीक्षा केंद्र उदयपुर में ही आया है और परीक्षा देने पहुंच गया !
मामला तब बिगड़ गया, जब पिता भी युवक के साथ जाने लगे झूठ छुपाने के लिए जयेश ने मोबाइल से फर्जी प्रवेश पत्र बनाया और पिता के साथ परीक्षा देने पहुंच गया पहली पारी में तो किसी तरह पिता को चकमा दिया लेकिन दूसरी पारी में उसके पापा पीछे ही खड़े हो गए बस यही वो बुरी तरह फंस गया और झूठ को हकीकत बनाने के लिए एग्जाम सेंटर की तरफ बढ़ गया सेंटर में प्रवेश करते ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया !











































