शाहपुरा क्षेत्र के राडावास गांव में इन दिनों वेब सीरीज ‘दहाड़’ के दूसरे सीजन की शूटिंग जारी है बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस सीरीज में मुख्य भूमिका में हैं सोनाक्षी इस बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं शूटिंग के दौरान एक जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माया गया, जिसमें सोनाक्षी पुलिस वैन से गांव पहुंचती हैं और बदमाशों के साथ मुठभेड़ करती दिखाई दे रही हैं वेब सीरीज की शूटिंग के चलते ग्रामीणों में उत्साह है इस दृश्य को देखने के लिए गांव में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई शूटिंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं !

सीरीज का निर्देशन निर्देशक रीमा कागती कर रही हैं पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की शूटिंग पिछले दो महीनों से राजस्थान के विभिन्न इलाकों में चल रही है चौमूं, शाहपुरा, जमवारामगढ़, सांभर, सामोद जैसी कई लोकेशन पर सीन शूट हो चुके हैं !

सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे सीरीज में राजस्थान के ग्रामीण परिवेश और वास्तविक लोकेशनों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है जिससे कहानी को और अधिक वास्तविक और प्रभावशाली बनाया जा सके !











































