Home खेल ICC ने BCB की मांग ठुकराई, बांग्लादेश को भारत में ही खेलने...

ICC ने BCB की मांग ठुकराई, बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दी है ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे, BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था और ICC से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी !

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को ICC अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी मुंबई में मौजूद थे उन्होंने पहले BCCI के अधिकारियों से चर्चा की और उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की ICC ने साफतौर पर कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और बांग्लादेश को भारत में ही वर्ल्ड कप के मैच खेलने होंगे नहीं तो उसे अंक गंवाने होंगे !

16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा अब तक वहां 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया !

KKR से मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया साथ ही भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से भी इनकार कर दिया और ICC को वेन्यू बदलने के लिए ई-मेल भेजा टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है !

अजमेर के किशनगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 5 कर्मचारियों की हालत गंभीर

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करा चुका है भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक विवादों के कारण दोनों ही टीमें एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलतीं, भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में नहीं खेले थे अब पाकिस्तान भी भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा यहां तक कि भारत-पाकिस्तान मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा !

RELATED ARTICLES

लगातार 6 हार के बाद मैदान में उतरेगी LSG, मजबूत RCB से होगी टक्कर !

IPL 2026 के 50वें मैच में आज (7 मई) पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल...

IPL 2026: टॉप टीम पंजाब की जीत की लय कायम रहेगी या राजस्थान मारेगा पलटवार?

IPL 2026 में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

कोटा से एशिया तक: अरुंधती चौधरी की गोल्डन जीत

राजस्थान के कोटा की 'गोल्डन गर्ल' अरुंधती चौधरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह रिंग की असली क्वीन हैं दरअसल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे...

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

Recent Comments