चित्तौड़गढ़ जिले में निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर वंडर अंडरब्रिज के पास सोमवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मृतकों में दो झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जबकि तीसरा मृतक मध्यप्रदेश के आगर मालवा का था तीनों निंबाहेड़ा में वॉल पुट्टी का काम करते थे और करीब 15 दिन पहले ही यहां आए थे !
निंबाहेड़ा सदर थाने के एएसआई कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि सदर थाना पुलिस को 11 मई को तड़के करीब 3 बजे सूचना मिली कि वंडर पुलिया के पास हादसा हो गया है इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बाइक सवार तीनों व्यक्ति मृत मिले पुलिस ने शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया इसके बाद शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया पुलिस ने मृतकों के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें दो मोबाइल मिले इसके आधार पर इनकी शिनाख्त हुई एएसआई ने बताया कि मृतकों में शेरसिंह और रंगूल सिंह झालावाड़ जिले के सुनेल थाना इलाके के थे जबकि गोविंद सिंह मध्यप्रदेश के आगर मालवा इलाके के दीवान खेड़ी गांव का था !
एएसआई शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल पर परिजनों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि तीनों युवक निंबाहेड़ा में रहकर वॉल पुट्टी का काम करते थे करीब 15 दिन पूर्व ही वे निंबाहेड़ा क्षेत्र में आए थे फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे निंबाहेड़ा में कहां रह रहे थे परिजनों के आने के बाद अधिक जानकारी स्पष्ट होगी पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है उनके आने पर पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जांच में दुर्घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई बताई जा रही है सदर थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है !











































