मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर के कड़ेल गांव में रात्रि चौपाल की सीएम शर्मा ने गांव की आबोहवा में ही एक ग्रामीण के घर विश्राम किया सोमवार सुबह वे पैदल ही गांव के भ्रमण पर निकले उन्होंने गांव के मंदिरों के दर्शन किए तथा मार्ग में मिलने वाले ग्रामीणों और बच्चों से संवाद किया ग्रामीणों की मांग पर सीएम ने कड़ेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है !
भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार शाम से पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कड़ेल गांव में थे यहां रात्रि चौपाल में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निवारण करने के निर्देश दिए देर रात तक सीएम ग्रामीणों से संवाद करते रहे उसके बाद रात्रि 11 बजे गांव में ही कारीगर लादूराम मेघवाल के घर भोजन किया तथा किसान ओमप्रकाश चौधरी के घर रात्रि विश्राम किया !
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पैदल ही कड़ेल गांव का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया तथा बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली सीएम शर्मा ने परिवहन के लिए बस सेवा लगाने की मांग पर भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया उन्होंने गांव की एक दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए ग्रामीणों से चर्चा की तथा एक ग्रामीण के घर नाश्ता भी किया !











































