Home अपराध थाने से ही गायब हुई जब्त बाइक, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...

थाने से ही गायब हुई जब्त बाइक, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप !

बाड़मेर जिले में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है जहां पुलिस की नजर में सुरक्षित रखी गई बाइक थाने से ही गायब हो गई मालिक जब कोर्ट के आदेश के साथ बाइक लेने पहुंचा तो कोतवाली पुलिस थाने में हड़कंप मच गया अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है !

19 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने होटल के पास शराब के नशे में बाइक चलाते दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था उनकी बाइक एमवी एक्ट के तहत जब्त कर सदर पुलिस थाने में खड़ी करवा दी गई अगले दिन दोनों युवकों को SDM कोर्ट से जमानत मिल गई इसके बाद बाइक मालिक ने सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत से बाइक छुड़ाने का आदेश प्राप्त किया कोतवाली थाने से कांस्‍टेबल रतन सिंह को सदर थाने भेजा गया वहां पहुंचा तो बाइक गायब थी !

सदर थाने में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि बाइक 19 से 23 अप्रैल 2026 के बीच किसी ने थाना परिसर से ही चुरा ली 26 अप्रैल को सदर थाने के एएसआई श्रीराम की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है बाइक मालिक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी बाइक जल्द वापस दिलाने की मांग की है !

कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया क‍ि हमने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली है CCTV फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है बहुत जल्द चोर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी !

RELATED ARTICLES

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments