प्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी का करीब पौने दो साल का इंतजार अब खत्म हो गया अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को राजस्थान महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा की है कार्यकारिणी में 16 जिलाध्यक्ष, 9 प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री की घोषणा की गई है !

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी का कहना है कि अभी पहली सूची सामने आई है शेष जिलों के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी की और भी सूची जल्द जारी होगी राजस्थान में महिला कांग्रेस संगठन के लिहाज से 50 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा करेगी वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष महामंत्री और सचिवों की घोषणा बाकी है !
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि अभी 16 जिलाध्यक्ष, 9 प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री की घोषणा हुई है उन्हें महिला कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के तौर पर पुरस्कृत किया गया दिल्ली में ज्यादा सदस्य बनाने वालों की सूची तैयार की जा रही है इस आधार पर उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री या सचिव बनाया जाएगा !

दरअसल विधानसभा चुनाव में पार्टी के हार के बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश महिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों को भंग कर दिया था नए सिरे से सक्रिय लोगों को पदाधिकारी बनाने के निर्देश दिए थे हालांकि इसी बीच राष्ट्रीय नेतृत्व ने तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम को हटाकर उनकी जगह सारिका चौधरी को नया अध्यक्ष बनाया उनकी नियुक्ति के तीन माह बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई !











































