जोधपुर के लूणी में बजरी माफियाओं के हमले में घायल कांस्टेबल सुनील विश्नोई की मृत्यु पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दुख जताया और X पर पोस्ट कर लिखा कि कांस्टेबल सुनील की मृत्यु की खबर अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ !

प्रदेश में अवैध खनन माफिया बेखौफ और ताकतवर हो चुके है प्रदेश में अब पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं है हर दिन इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे है प्रदेश में खनन माफियाओं का खुला आतंक यह साफ दर्शाता है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है दिनदहाड़े पुलिस पर जानलेवा हमले यह दिखाते है कि प्रदेश में कानून कमजोर ही नहीं, बल्कि कानून का राज ही नहीं है !
गुस्से में लालसोट विधायक: दौसा में हेड कॉन्स्टेबल को क्यों लगाई फटकार? जानिए पूरा मामला !
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है अवैध खनन में लिप्त भाजपा के नेता, विधायक और मंत्री कानून व्यवस्था को ध्वस्त करके राजस्थान में माफिया राज को पनपा रहे हैं उन्होंने लिखा कि मेरी सरकार से मांग है कि सुनील विश्नोई को राजकीय सम्मान शहीद का दर्जा एवं परिवारजनों को आर्थिक सहायता देकर हत्यारों पर कठोर कार्यवाही करें ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति !











































