Home अपराध लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कांग्रेस नेता को धमकाया — रंगदारी न देने...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कांग्रेस नेता को धमकाया — रंगदारी न देने पर गोली मारने की चेतावनी !

सीकर में कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग ने खाटूश्याम जी सहकारी समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पूनिया को रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकी दी है पूनिया ने पूरे मामले की रिपोर्ट खाटूश्यामजी थाने में दर्ज करवाई है !

थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है पुलिस ने कॉल डिटेल्स के साथ ही तकनीकी टीम की मदद से विदेशी नंबरों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है !

पूनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की सुबह उनके मोबाइल पर दो विदेशी नंबरों से कॉल आई पहली कॉल को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया लेकिन करीब 11:30 बजे दोबारा फोन आने पर उन्होंने कॉल रिसीव किया !

ABVP प्रांत मंत्री पूनम भाटी परीक्षा में नकल करते पकड़ी गईं, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप !

उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताते हुए सीधे धमकी देना शुरू कर दिया आरोपी ने कहा कि वह पूनिया के घर, दफ्तर और उनकी हर गतिविधि के बारे में जानकारी रखता है !

पूनिया ने जब बातचीत खत्म कर दी तो आरोपी ने व्हाट्सएप वॉइस नोट और मैसेज भेजे इनमें लिखा गया था कि यदि रंगदारी की मांग पूरी नहीं की गई तो गोली मार दी जाएगी आरोपी ने संदेश में साफ चेतावनी दी ‘मेरी डिमांड पूरी नहीं की तो गोली मार दूंगा’ !

हालांकि रंगदारी की सटीक राशि बताए जाने से पहले ही पूनिया ने कॉल को काट दिया और आगे फोन नहीं उठाए अगले दिन फिर श्यामसुंदर पूनिया को हरि बॉक्सर का फोन आया इस बार भी पूनिया ने कॉल रिसीव नहीं किया इसके बाद आरोपी ने फिर से लिखित मैसेज भेजकर अपनी मांग दोहराई लगातार धमकियों से परेशान होकर पूनिया ने तुरंत थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है !

RELATED ARTICLES

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

UPSC परीक्षा देने पहुंचा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेब से अफीम भी बरामद !

उदयपुर में एक युवक को UPSC एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी जयेश जाट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे...

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

Recent Comments