जयपुर की कक्षा चार की छात्रा अमायरा की मौत के मामले में राजस्थान के शिक्षा विभाग ने नीरजा मोदी स्कूल को नोटिस दिया है मामले में राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रामनिवास शर्मा की कमेटी ने जांच की थी इसके बाद यह जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और शिक्षा मंत्री को सौंप दी गई थी अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस जारी किया गया है !

इसके बाद स्कूल से 7 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है शिक्षा विभाग ने मामले में कदर को अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि संतुष्टि पूर्ण जवाब समय सीमा में नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी नोटिस के अनुसार मामले में स्कूल की NOC रद्द की जा सकती है साथ ही विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं !

बता दे कि मामले में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस जारी किया गया है रिपोर्ट में अक्षरों को बोल्ड करते हुए लिखा गया है कि परीक्षण करने पर पाया गया कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही मिली है स्कूल में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी और सहायिका नहीं मिली इसके अलावा दुर्घटना स्थल को पानी से धोकर साफ किया गया है जो कि विद्यालय प्रशासन की खामी को दर्शाता है विद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को बताता है !











































