Home अपराध शास्त्री नगर में बदबू से खुला हत्या का राज, मकान के पॉर्च...

शास्त्री नगर में बदबू से खुला हत्या का राज, मकान के पॉर्च में बोरे से मिला महिला का शव !

जयपुर में एक बार फिर अपराध की खौफनाक वारदात ने लोगों को हिला दिया है शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी परसुराम पार्क के पास एक मकान के पॉर्च में बोरे में बंधी एक महिला की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पॉर्च से तेज बदबू उठने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने जांच की तो यह नजारा सामने आया है !

एडीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया कि पॉर्च में रखे बोरे से बदबू आने की शिकायत मिली थी जब बोरा खोला गया तो अंदर करीब 50 वर्षीय महिला का शव पड़ा था शव में सड़न शुरू हो चुकी थी जिससे साफ था कि हत्या दो-तीन दिन पहले हुई है प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्या किसी अन्य जगह पर की गई और फिर शव को बोरे में बांधकर यहां ठिकाने लगाया गया हत्यारे ने पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की है !

जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी का धमाल, रोहित शर्मा सहित कई इंटरनेशनल सितारे SMS स्टेडियम में दिखाएंगे जलवा !

सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने मौके का मुआयना किया और सबूत जुटाए पुलिस अब मृतका की शिनाख्त करने में जुटी है उसके कपड़ों और अन्य निशानों से पहचान की कोशिश की जा रही है साथ ही वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हत्यारों की गतिविधियां पता चल सकें !

पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो मिसिंग केसों की फाइलें खंगाल रही हैं अगर महिला कहीं से लापता हुई थी तो उससे लिंक जोड़ा जाएगा आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाने में बताएं मामला गंभीर है और जल्द खुलासे की उम्मीद है !

RELATED ARTICLES

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

UPSC परीक्षा देने पहुंचा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेब से अफीम भी बरामद !

उदयपुर में एक युवक को UPSC एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी जयेश जाट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments