Home अपराध श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तस्कर गिरफ्तार !

श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तस्कर गिरफ्तार !

श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है 75 एनपी भारत माला हाईवे पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.5 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 अवैध पिस्टल और 72 कारतूस बरामद किए हैं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पाकिस्तान और चीन में बने हैं और हेरोइन की सप्लाई भी पाकिस्तान से होने की आशंका जताई जा रही है !

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के महात्मा नगर निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह और इसी क्षेत्र के रोबिन सिंह पुत्र बलकार सिंह के रूप में हुई है दोनों आरोपी लंबे समय से सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे संदिग्ध गतिविधियों के साथ कार में सवार होकर इलाके से गुजर रहे थे कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की और तेज रफ्तार में भागने लगे पीछा करने पर आरोपियों की कार एक ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वाहन के टायर क्षतिग्रस्त हो गए इसके बाद आरोपी कार छोड़कर खेतों की ओर भागे लेकिन पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया !

जब्त की गई पिस्टलों में चार पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ और एक पर ‘मेड इन चाइना’ अंकित मिला है पुलिस का मानना है कि ये हथियार संगठित अपराध और तस्करी नेटवर्क के जरिए भारत में पहुंचाए गए हैं इसके साथ ही बरामद हेरोइन की पैकिंग और क्वालिटी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बताई जा रही है एसपी हरिशंकर ने बताया कि यह कार्रवाई हमारी टीम की सतर्कता और समन्वय का परिणाम है प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़े होने के संकेत मिले हैं. आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है !

RELATED ARTICLES

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments