Home राजनीति राजस्थान में चुनाव नहीं, संविधान खतरे में: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप...

राजस्थान में चुनाव नहीं, संविधान खतरे में: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप !

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गर्मा गई है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि राजस्थान में संवैधानिक संकट गहराता जा रहा है गहलोत का यह गुस्सा पंचायतों और नगरीय निकायों में पिछले एक साल से चुनाव नहीं कराए जाने और वहां प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर फूटा है !

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए संवैधानिक बारीकियों को सामने रखा उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243E और 243U के तहत पंचायतों और निकायों का चुनाव 5 साल में कराना अनिवार्य है वहीं अनुच्छेद 243K चुनाव आयोग को स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने की जिम्मेदारी देता है गहलोत के अनुसार, चुनाव टालना सरकार की इच्छा का विषय नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्व का उल्लंघन है !

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिसीमन, पुनर्गठन और वन स्टेट, वन इलेक्शन जैसे तर्क सिर्फ चुनाव टालने के बहाने हैं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत पहले ही साफ कर चुकी है कि इन कारणों से चुनाव नहीं टाले जा सकते !

गहलोत ने याद दिलाया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 439 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चुनाव के लिए 15 अप्रैल 2026 की अंतिम समयसीमा तय की है सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आदेश को बरकरार रखा है इसके बावजूद सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा कि नागरिकों के मताधिकार को एक साल से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है !

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए जनता को जो स्थानीय स्वशासन का अधिकार मिला था, उसे कुचला जा रहा है उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोकतंत्र केवल सत्ता चलाने का माध्यम नहीं है बल्कि संविधान के प्रति जवाबदेही भी है और राजस्थान की जनता अपने अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं करेगी !

RELATED ARTICLES

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

दौसा में फिर गरमाई गहलोत-पायलट की सियासत, राजेंद्र पारीक का गहलोत पर तंज !

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान जगज़ाहिर है, लेकिन दौसा में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की हालिया बैठक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे...

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

Recent Comments