कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने मोदी सरकार से महिलाओं के आरक्षण पर पुराने बिल को दोबारा लाने की मांग की है दरअसल, शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पास नहीं हो सका इसके बाद सरकार ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है !

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को चुनौती भी दी है उन्होंने कहा कि पहले जिस महिला आरक्षण बिल पर सभी दलों की सहमति बनी थी, उसे तुरंत फिर से पेश किया जाए उन्होंने कहा कि सोमवार को संसद बुलाइए, पुराना महिला आरक्षण बिल लाइए और देखते हैं कौन महिला विरोधी है हम सभी उसका समर्थन करेंगे !
लोकसभा में विशेष सत्र के दौरान यह विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की कि बिल पारित नहीं हुआ है विधेयक के गिरने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार अब इससे जुड़े अन्य दो विधेयकों को आगे नहीं बढ़ाएगी !

बता दें कि इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है भाजपा का आरोप है कि विपक्ष ने 33% महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक सुधार को रोक दिया वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, टीएमसी सहित अन्य दलों पर बिल गिराने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी !











































