NSUI विनोद जाखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान को किसी भी प्रकार की वैचारिक या राजनीतिक गतिविधियों का मंच नहीं बनने देना चाहिए विनोद जाखड़ ने अपने बयान में कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और समानता का केंद्र होना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक या वैचारिक संगठन का प्रचार स्थल हम RSS के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करते हैं !

उन्होंने RSS की विचारधारा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह संविधान, लोकतंत्र, महिलाओं, शिक्षा और आरक्षण के मूल्यों के विपरीत है तथा समाज में विभाजन और नफरत को बढ़ावा देती है जाखड़ ने आरोप लगाया कि कुलगुरु और राज्य सरकार शोध एवं शैक्षणिक विकास पर ध्यान देने के बजाय अपने राजनीतिक आकाओं को संतुष्ट करने के लिए विश्वविद्यालय के माहौल को प्रभावित कर रही हैं !
साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी 30 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय में आयोजित RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम का विरोध किया था उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे किसी भी कार्यक्रम का वे सशक्त और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे NSUI नेताओं का मानना है कि विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना शैक्षणिक स्वायत्तता और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है उन्होंने अपील की कि विश्वविद्यालय को राजनीति से दूर रखा जाए और इसे शुद्ध ज्ञान व अनुसंधान का केंद्र बनाया जाए !











































