Home Health & Fitness यूरिक एसिड बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ, जानें क्या...

यूरिक एसिड बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ, जानें क्या खाएं और क्या नहीं!

खून में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है यह गाउट, किडनी स्टोन और किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्थितियों का कारण बन सकता है इसके अलावा, यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर मेटाबोलिक सिंड्रोम, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर के रिस्क को भी बढ़ा सकता है इसे हाइपरयूरिसीमिया भी कहा जाता है !

कौन से खाद्य पदार्थ यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाने में योगदान करते हैं :

फूलगोभी: फूलगोभी क्रूसीफेरस परिवार का सदस्य है इसमें मीडियम अमाउंट में प्यूरीन होता है बहुत अधिक फूलगोभी खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है इसलिए, फूलगोभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए !

अरहर की दाल: वैसे तो दालों में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है लेकिन कुछ दालों जैसे अरहर दाल, मसूर दाल और उड़द दाल में प्यूरीन की मात्रा मध्यम से हाई होती है यह प्यूरीन यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है, जो कुछ लोगों में गाउट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है आपको बता दें, प्यूरीन एक केमिकल कंपाउंड है जो हमारे शरीर में टूटकर यूरिक एसिड में बदल जाता है ऐसे में जितना हो सके इन दालों का सेवन करने से बचें !

राजमा: राजमा या किडनी बीन्स, एक पौधे-आधारित प्रोटीन युक्त भोजन है जिसमें मध्यम मात्रा में प्यूरीन होते हैं जबकि इसे पचाना मुश्किल होता है इसलिए यह पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है जिन लोगों को यूरिक एसिड है वे इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं क्योंकि इससे पेट फूल सकता है और पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है अगर शरीर में यूरिक एसिड के कारण समस्याएं अधिक हो रही है तो आप यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए किडनी बीन्स का सेवन सीमित कर सकते हैं या छोड़ सकते हैं !

मशरूम: मशरूम उन सब्जियों में से एक है जिसके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं हालांकि, इसमें प्यूरीन भी होता है जो खून में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाता है नियमित रूप से मशरूम खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है इसलिए, विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए !

फूल फैट मिल्क: फूल फैट मिल्क में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है हाई फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स सूजन बढ़ा सकते हैं और इंसुलिन प्रतिरोध को प्रभावित कर सकते हैं इससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है चाय, क्रीम और हाई फैट वाले दूध से बने प्रोडक्ट्स का नियमित सेवन समस्या को बढ़ा अधिक सकता है !

पालक: अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है हालांकि इसमें ऑक्सालेट और प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है जिन लोगों का यूरिक एसिड का लेवल ज्यादा है उन्हें पालक खाने से बचना चाहिए !

RELATED ARTICLES

Salumbar में अज्ञात बीमारी का कहर, 7 मासूमों की मौत !

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सलूंबर में अज्ञात बीमारी का कहर जारी है अब तक 7 बच्चों की मौत हो चुकी है और दो बच्चों की...

चिरंजीवी से आयुष्मान: राजस्थान की स्वास्थ्य योजनाओं में क्या है असली बदलाव?

राजस्थान में सत्ता बदले एक साल से ज्यादा समय हो गया वर्तमान भजनलाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सबसे बड़ी योजना चिरंजीवी स्वास्थ्य...

Vitamin-B12 की होगी दूर कमी : गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, ख़त्म होगी सारी परेशानी !

सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी होता है, ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के सही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments