जयपुर में एक और खौफनाक ‘हिट एंड रन’ का मामला सामने आया है जयपुर एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार काली थार ने वायुसेना में भर्ती की तैयारी कर रही 18 वर्षीय युवती को कुचल दिया हादसे में युवती की मौत हो गई है और आरोपी चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया !

बताया जा रहा है कि झुंझुनूं की रहने वाली अनाया शर्मा अपनी बहन के साथ जयपुर में रहकर भारतीय वायुसेना की शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी वह शांति बाग इलाके में एक्सप्रेसवे पर दौड़ लगा रही थी इसी दौरान पीछे से आई अनियंत्रित थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी अस्पताल में इलाज के दौरान अनाया ने दम तोड़ दिया !
टक्कर मारने के बाद चालक घबरा गया और गाड़ी भगाने के चक्कर में उसने आगे एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी पकड़े जाने के डर से उसने ‘दादी का फाटक’ के पास थार को लावारिस छोड़ दिया और खुद पैदल ही गायब हो गया !

कर्धनी थाना पुलिस ने थार SUV को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है !
इस घटना ने जयपुर की सड़कों पर सुबह दौड़ने वाले युवाओं की सुरक्षा पर फिर से बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और वे रईसजादों की बेलगाम ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी !

जांच में पता चला है कि जिस काली थार ने उसे कुचला वह पिछले ढाई साल से सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर रही थी इस गाड़ी पर ओवरस्पीड के 4 चालान हो चुके थे ताज्जुब की बात यह है कि आखिरी चालान इसी साल 1 जनवरी को हुआ था लेकिन फिर भी यह बेखौफ दौड़ती रही और 20 दिन बाद इसने एक मासूम की जान ले ली !
पुलिस ने थार चलाने वाले की पहचान मौजमाबाद निवासी जितेंद्र चौधरी के रूप में की है जितेंद्र ने अनाया को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में एक और गाड़ी को ठोका और फिर अपनी थार को दादी का फाटक के पास लावारिस छोड़कर भाग निकला पुलिस ने नाम तो पता कर लिया है लेकिन जितेंद्र अब भी फरार है !











































