Home शिक्षा राजस्थान के मेडिकल छात्रों के लिए नया नियम: PG पूरी करने के...

राजस्थान के मेडिकल छात्रों के लिए नया नियम: PG पूरी करने के बाद 2 साल सरकारी सेवा अब जरूरी!

राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जानकारी दी है कि काउंसिलिंग के समय ही सर्विस बॉन्ड भी भरना होगा !

इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग को करीब डेढ़ हजार युवा डॉक्टर मिल पाएंगे विभाग को उम्मीद है कि इससे चिकित्सकों की कमी से हो रही परेशानी कम होगी यह सभी चिकित्सक राजमेस, RUHS मेडिकल कॉलेज, ESIC मेडिकल कॉलेज अलवर जैसे संस्थानों में सेवाएं देंगे !

नए आदेशों के अनुसार कोर्स पूरा होने के बाद 2 वर्ष तक राजकीय सेवा के लिए 25 लाख रुपए का सर्विस बॉन्ड भरना होगा हालांकि, प्रवेश बैच 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए छूट है जिसमें बॉन्ड राशि को घटाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया था बॉन्ड की अवधि 2 वर्ष ही रहेगी !

मनोज कुमार: फिल्म इंडस्ट्री के ‘भारत कुमार’ का अलविदा, यादें हमेशा रहेंगी जिंदा !

कैंडिडेट मेडिकल कॉलेज के खाली पदों के अनुसार अपनी प्रिफरेंस भर पाएंगे राज्य के राजकीय और राजमेस चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सर्विस बॉन्ड से संबंधित आदेश जारी किया गया है !

आदेश में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर 1 वर्ष की सर्विस पूरी होने के बाद अभ्यर्थी अगले वर्ष की सेवा नहीं करना चाहता तो उसे 5 लाख रुपए की राशि जमा करवानी होगी राजकोष में राशि जमा करवाकर शेष 1 वर्ष के लिए बॉन्ड से फ्री हो जाएगा !

RELATED ARTICLES

‘गेस पेपर’ के नाम पर बेचे गए असली सवाल, NEET-UG 2026 लीक में बड़ा खुलासा !

NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो का एक्शन शुरू हो गया है मंगलवार रात करीब 8 बजे CBI की...

राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान: 14 मई से सप्लीमेंट्री एग्जाम, फीस में भी राहत !

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए थे या जिनके कम नंबर आए थे, उनके...

कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर: राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद, बदला गया समय

राजस्थान में तापमान गिरने के साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की मार पड़ रही है सुबह और शाम के समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments