बीकानेर में मंगलवार को कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मीडिया के कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया जब उनसे फोन टेपिंग मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पुरानी बात कहकर टाल दिया, जब उनके बदले तेवरों पर सवाल किया गया तो मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि मौसम के हिसाब से बदलना भी चाहिए !
सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात और दोनों की कोई फोटो सामने न आने के सवाल पर कृषि मंत्री किरोड़ी ने कहा कि क्या फर्क पड़ता है कभी मिल जाते हैं कभी नहीं मिल पाते फोटो भी खिंचवा लेंगे साथ ही नए कोचिंग बिल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनता और कोचिंग संचालकों, दोनों के हित में है !
राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मेले में पहुंचे किरोड़ी लाल ने एग्रो बिजनेस मैनेजमेंट कैंपस में देशभर से आए छात्रों से संवाद किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सुकून है कि मैं राजस्थान का कृषि मंत्री हूं !
टीकाराम जूली बोले- क्या राजस्थान दिवस CM के जन्मदिन के अनुसार मनेगा ?
मीडिया ने जब कृषि मंत्री किरोड़ी से उनके उठाए मुद्दों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सभी स्थितियां आपके सामने हैं उस पर ज्यादा चर्चा करना उचित नहीं है उन्होंने कृषि कार्यक्रम को लेकर बात करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को लेकर चिंतित रहते हैं !
बता दें कि बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा है इससे ठीक एक दिन पहले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल यहां आए वे सीधे ही एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचे उनके लिए रेस्ट हाउस में कमरा बुक था जबकि सर्किट हाउस में उनके नाम से कोई कमरा बुक नहीं था !
वहीं नए कोचिंग बिल पर मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि 10वीं पास होने के बाद ही बच्चा खुद कोचिंग करने जाना चाहता है इसमें कोई बुराई की बात नहीं है जनता लुटे नहीं, अभिभावकों के जेब का भार नहीं बढ़े ये बिल अभिभावकों-छात्रों के इंटरेस्ट में बिल है कोचिंग चलाने वाले भी इंटरेस्ट ले रहे हैं बस मनमानी नहीं होनी चाहिए, चाहे कोई हो बेलगाम फीस नहीं होनी चाहिए !

स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी में चल रहे रिसर्च वर्क में अधिकांश में कुलपति अरुण कुमार की बेटी का नाम होने के विवाद पर मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उन्हें ज्ञापन दिया है इस मामले की तह तक जाने के लिए निष्पक्ष जांच की जाएगी दोषी होने पर कार्रवाई भी होगी !











































