Home राजनीति बाडमेर में डॉक्टर मरीज से वोट किसे दिया यह पूछ कर रहे...

बाडमेर में डॉक्टर मरीज से वोट किसे दिया यह पूछ कर रहे इलाज, विधायक भाटी के मरीजों के साथ क्या हुआ ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीज के साथ भद्दा मजाक करते हुए देखा जा सकता है पथरी का इलाज कराने आए मरीज से डॉक्टर ने पूछा, तुमने वोट किसे दिया था? फिर कहता है, जिसे वोट दिया है उससे कहो कि अस्पताल में जांच मशीन लगवा दे इतना तो वो कर ही सकता है इसके बाद डॉक्‍टर अपने साथ‍ियों के साथ हंसता है !

यह वायरल हो रहा वीडियो करीब 1 मिनट 47 सेकंड का है वीडियो में देखा जा सकता है कि पथरी से पीड़ित एक मरीज डॉक्टर से मिलने पहुंचता है डॉक्टर ने उसे सोनोग्राफी की जांच लिख दी जब मरीज जांच कराने पहुंचा, तो उसे बताया गया कि जांच की वेटिंग लिस्ट एक महीने लंबी है मरीज ने दर्द की शिकायत करते हुए डॉक्टर से निवेदन किया कि या तो जल्दी जांच करवा दी जाए या कोई दवा दे दी जाए जिससे राहत मिल सके !

इस पर डॉक्टर ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार से बोलो कि नई सोनोग्राफी मशीन लगवा दे या जिसे वोट दिया है उससे कहो नई मशीन लगवा दे जब डॉक्टर ने पूछा कि वोट किसे दिया था, तो मरीज ने जवाब दिया कि रविंद्र सिंह भाटी को तो इस पर डॉक्टर ने कहा कि तो भाटी से कहो कि नई मशीन लगवा दे वोट दिए हैं तो इतना तो कर ही सकते हैं MLA फंड से मशीन लगवा सकते हैं इसके बाद डॉक्टर और उनके सहयोगी इस बात पर ठहाका लगाते हैं !

विंटेज कार सवारी और गोल्ड प्लेटेड कटलरी: उपराष्ट्रपति वेंस के परिवार का राजस्थानी स्वागत!

बाड़मेर के सबसे बड़े अस्पताल में सोनोग्राफी जांच के लिए मरीजों को एक से दो महीने तक इंतजार करना पड़ता है और अस्पताल में दो मशीनें हैं, एक सामान्य OPD में और दूसरी गायनिक वार्ड में, लेकिन दोनों पर वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है गंभीर और भर्ती मरीजों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है !

पथरी और पेट दर्द जैसे मामलों में आने वाले मरीजों को एक से डेढ़ महीने की तारीख दी जा रही है कई बार अस्पताल प्रशासन से तीसरी जांच मशीन लगाने की मांग की गई है लेकिन प्रशासन रेडियोलॉजिस्ट की कमी का हवाला देकर मामला टाल देता है ऐसे में मजबूरीवश मरीजों को महंगे प्राइवेट सेंटर्स में जाकर जांच करवानी पड़ रही है !

RELATED ARTICLES

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

दौसा में फिर गरमाई गहलोत-पायलट की सियासत, राजेंद्र पारीक का गहलोत पर तंज !

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान जगज़ाहिर है, लेकिन दौसा में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की हालिया बैठक...

“गहलोत बोले- हाईकमान नहीं, पायलट के खिलाफ था विधायकों का विरोध”

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान समय-समय पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments