नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भैराणा धाम को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भैराणा धाम और आसपास के पर्यावरण को नष्ट करके रीको का औद्योगिक क्षेत्र नहीं बनने दिया जाएगा बेनीवाल आज भैराणा धाम पहुंचकर वहां 25 दिनों से अनशन पर बैठे साधु-संतों से वार्तालाप करेंगे और आंदोलन को और मजबूती देने की रणनीति बनाएंगे !

पिछले 25 दिनों से भैराणा धाम में साधु-संत लगातार अग्नितप कर रहे हैं वे 850 बीघा भूमि पर प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र का पुरजोर विरोध कर रहे हैं आंदोलनकारियों का आरोप है कि इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास के नाम पर हजारों पेड़ काट दिए गए हैं जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है साथ ही लाखों जीव-जंतु, पक्षी और स्थानीय पर्यावरणीय संतुलन खतरे में पड़ गया है !
बेनीवाल ने कहा कि भैराणा धाम धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जगह है इसे औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कोशिश धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ प्रकृति के खिलाफ भी है उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि यदि आंदोलनकारियों की मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा बेनीवाल के आज के दौरे और उनके आह्वान पर भैराणा धाम में स्थानीय लोग, किसान, साधु-संत और आमजन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले हैं आंदोलनकारियों का कहना है कि वे भैराणा धाम को रीको के चंगुल से बचाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं !











































