Home राजनीति राजस्थान में कंवरलाल मीणा की सदस्यता पर संकट: क्या होगी अगली कार्रवाई?

राजस्थान में कंवरलाल मीणा की सदस्यता पर संकट: क्या होगी अगली कार्रवाई?

राजस्थान में बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता पर तलवार अटकी है अंता विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता को रद्द करने के लिए विपक्ष लगातार मांग कर रहा है बता दें कंवरलाल मीणा को 2005 में SDM पर रिवॉल्वर तानने के मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी !

वहीं हाईकोर्ट ने भी विधायक की सजा को बरकरार रखने का फैसला सुना दिया था हालांकि सु्प्रिम कोर्ट पहले इस फैसले पर स्टे लगा दिया था बीते 7 मई को सुप्रीम कोर्ट ने कंवरलाल मीणा के खिलाफ सजा को बरकरार रखते हुए सरेंडर करने के आदेश दिये थे !

झालावाड़ जिले की मनोहरथाना एसीजेएम कोर्ट ने कंवरलाल मीणा के खिलाफ 20 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है कोर्ट ने उन्हें 14 मई तक न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सरेंडर करने के आदेश दिए हैं, यदि वे सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी वहीं दूसरी ओर 3 साल की सजा होने के बाद विधायकी पर तलवार अटकी है जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला नहीं लिया है !

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को फिर से पत्र लिखा है जूली ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट से सजा बरकरार रहने के बावजूद अब तक सदस्यता निरस्त न किया जाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि विधानसभा की ऐतिहासिक संवैधानिक परम्पराओं पर कुठाराघात है !

जैसलमेर में गजेंद्र सिंह शेखावत की नागरिक सुरक्षा पर नजर: बंकर में बिताया समय, मोदी और सेना पर जताया विश्वास!

जूली ने अपने पत्र में लिली थॉमस बनाम भारत संग मामले का हवाला देते हुए कहा कि जिस दिन से विधायक की सजा हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में भी कायम रही, उसी दिन से उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जानी चाहिए थी उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाकर कानून का उपहास उड़ाया जा रहा है !

उन्होंने उदाहरण दिया कि दिसंबर 2016 में बीएसपी विधायक बी.एल. कुशवाह को सजा मिलने पर तत्काल उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी जबकि भाजपा विधायक के मामले में देरी संदेह पैदा कर रही है टीकाराम जूली ने माँग की कि विधानसभा अध्यक्ष निष्पक्षता दिखाते हुए आज ही कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द करें और संविधान के प्रति आस्था व परम्पराओं का सम्मान सुनिश्चित करें !

RELATED ARTICLES

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

दौसा में फिर गरमाई गहलोत-पायलट की सियासत, राजेंद्र पारीक का गहलोत पर तंज !

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान जगज़ाहिर है, लेकिन दौसा में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की हालिया बैठक...

“गहलोत बोले- हाईकमान नहीं, पायलट के खिलाफ था विधायकों का विरोध”

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान समय-समय पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments