Home राजनीति सीपी जोशी का ऐलान: "उत्तर प्रदेश की जनता तीसरी बार अखिलेश को...

सीपी जोशी का ऐलान: “उत्तर प्रदेश की जनता तीसरी बार अखिलेश को घर भेजने के लिए तैयार!

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर सांसद सीपी जोशी का बयान सामने आया है सीपी जोशी ने कहा कि राणा सांगा को लेकर हुए कृत्य के जिम्मेदार अखिलेश यादव और उनकी पार्टी है ये रामजीलाल सुमन का निजी बयान नहीं था !

उन्होंने कहा कि ये प्रकरण एक सोची समझी स्क्रिप्ट थी जिसका मकसद कुछ और था जिसमें वो सफल नहीं हो पाए अब जानबूझकर कैसे आग लगाई जाए इसका प्रयास अखिलेश यादव फिर से कर रहे हैं अखिलेश जी ध्यान रखना ये मुगलिया सल्तनत नहीं है ये सनातन की सरकार है !

आप बाबर की प्रशंसा करना चाह रहे हो लेकिन देश राणा सांगा की जय जयकार कर रहा है जिस मकसद के साथ अखिलेश यादव आग लगाना चाहते हैं वो उत्तर प्रदेश की जनता सफल नहीं होने देगी तीसरी बार अखिलेश यादव को घर बैठाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता तैयार बैठी है !

दरअसल 21 मार्च को सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर विवादित बान दिया था जिसके बाद से ये सारा विवाद हुआ राज्यसभा में 21 मार्च को गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बहस चल रही थी बहस के दौरान रामजी लाल सुमन ने एक बयान दिया !

बीजेपी नेता ने मंदिर में छिड़का गंगाजल, बोले- टीकाराम जूली ने किया अपवित्र !

उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए मुगल सम्राट बाबर को भारत में आमंत्रित किया था ये तो बीजेपी के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है लेकिन हिंदुस्तान का मुसलमान तो बाबर को अपना आदर्श मानता ही नहीं है वो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानते हैं सूफी-संतों की परंपरा को अपना आदर्श मानते हैं !

आगे रामजी लाल सुमन ने सवाल उठाए कि बाबर को भारत में कौन लाया था इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को भारत बुलाया था तो मुसलमान तो बाबर की औलाद है और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो ये हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए रामजी लाल सुमन के इस बयान के बाद से पूरे देश में हलचल मच गई जिसके बाद से लगातार विवाद बढ़ता गया !

RELATED ARTICLES

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

दौसा में फिर गरमाई गहलोत-पायलट की सियासत, राजेंद्र पारीक का गहलोत पर तंज !

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान जगज़ाहिर है, लेकिन दौसा में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की हालिया बैठक...

“गहलोत बोले- हाईकमान नहीं, पायलट के खिलाफ था विधायकों का विरोध”

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान समय-समय पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments