Home राजस्थान जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली...

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जयपुर में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े NSUI के 3 छात्र नेता टोंक फाटक स्थित एक पानी की टंकी पर चढ़ गए उन्होंने पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे और छात्रों से माफी की मांग की है !

टंकी पर चढ़ने वालों में NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्र नेत्री वियोना जाट और छात्र नेता कोशेन खान शामिल हैं उनका कहना है कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर हमला है उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने राजस्थान में पिछले 4 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने का मुद्दा भी उठाया उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है लेकिन लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं मिल पा रहा है उन्होंने राज्य सरकार से जल्द चुनाव कराने की घोषणा की मांग की है !

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे उन्होंने यह भी कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों द्वारा टंकी पर चढ़े छात्रों से लगातार बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है प्रदर्शन के चलते इलाके में भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है !

RELATED ARTICLES

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

देर रात जारी हुई तबादला सूची, RAS अधिकारियों के बदले ठिका !

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 RAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है मुकेश कुमार शर्मा को सचिव,...

NEET री-एग्जाम के नाम पर ठगी! फर्जी पेपर बेचने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार !

री-नीट के फर्जी पेपर से छात्रों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने पटेल नगर विस्तार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments