Home अपराध निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है मामले को लेकर लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी जिसे पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद खुलवाया गया !

सीओ विक्की नागपाल ने बताया कि पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची सोमवार को स्कूल से घर लौटी थी उसने अपनी मां को बताया कि स्कूल में एक व्यक्ति उसे बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की बच्ची ने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची के साथ यौन दुराचार की आशंका जताई, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है !

मंगलवार रात जैसे ही इस घटना की सूचना फैली, बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर एकत्र हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया रात करीब एक बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक और स्थानीय थानाधिकारी ने लोगों की समझाइश करके शांत कराया और जाम खुलवाया !

RELATED ARTICLES

“शादी का वादा, जेंडर चेंज और फरारी… करौली की नाबालिग ने खोले राज”

राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए पीड़िता का आरोप है कि मामी ने...

अजमेर में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे ने माँ-बहन संग रची साजिश !

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने...

UPSC परीक्षा देने पहुंचा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेब से अफीम भी बरामद !

उदयपुर में एक युवक को UPSC एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी जयेश जाट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments